Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसकी वजह से आप हमेशा प्रसन्न रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप पढ़कर हंस सकते हैं।
शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से टिल्लू ने पूछा...
टिल्लू- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
टिल्लू- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर टिल्लू ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए।
सदमे में टिल्लू