फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: प्यार में दिल टूटे बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के फोन रिचार्ज को लेकर कही ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Mon, 09 Mar 2026 02:17 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
Funny Jokes, Chutkule In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

प्यार में दिल टूटे बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से कहा-
ब्रेकअप ही करना था तो, पहले ही कर लेती
गर्लफ्रेंड- क्यों?
बॉयफ्रेंड- ब्रेकअप करने से पहले 3 महीने वाला, 
फोन रिचार्ज करवाने की क्या जरुरत थी?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
बेटी (पिता से)- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और उसके
साथ भाग रही हूं
पिता- बहुत बढ़िया, मेरे पैसे और समय दोनों बच गए
बेटी- पापा, मैं चिठ्ठी पढ़ रही हूं, 
जो मम्मी रख कर गई हैं
बेटी की बात सुनकर पिता बेहोश.....


पिता- क्या कर रही हो?
बेटी- पढ़ रही हूं
पिता- शाबास, क्या पढ़ रही हो?
बेटी- आपके होने वाले दामाद के मैसेज....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- मैम में अंदर आ जाऊं?
टीचर- बाकी सब बच्चे टाइम से क्लास में आ गए,
तुम लेट कैसे आए
चिंटू- झुंड में तो गीदड़ आते हैं,
शेर तो अकेला ही आता है
फिर क्या था, चिंटू के पड़े दे थप्पड़, दे थप्पड़.....


Desi Chutkule: पत्नी की तबीयत को लेकर राजू ने सुरेश से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल


Jokes: ससुर -पूजा करने से बलाएं टल जाती हैं, दामाद ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- तंग आ गई हूं मैं, रोज-रोज की किच-किच से
बस अब मुझे तलाक चाहिए
पति- अच्छा, पहले ये लो चॉकलेट खाओ
पत्नी- मना रहे हो तुम मुझे?
पति- अरे नहीं रे पगली, मेरी मां कहती है कि
शुभ काम करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए.....


पति- आज रोटी कुछ मोटी नहीं बनी है?
पत्नी- बाहर बर्गर खाने के लिए इतना बड़ा मुंह खोल लोगे, 
लेकिन घर पर पत्नी और रोटी दोनों पतली चाहिए.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू- पता है, शादी में सबसे बड़ा धोखा कब होता है?
पप्पू- कब?
गप्पू- जब गाय के गुण बताकर,
दूल्हे को शेरनी थमा दी जाती है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें