Hindi Jokes: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है जिससे हम मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए तो शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....
गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जाते हैं
बॉयफ्रेंड- सुनो बेबी
गर्लफ्रेंड- चुप रहो, खाते टाइम बात नहीं करते बाद में बताना
खाने के बाद गर्लफ्रेंड बोली- अब बोलो
बॉयफ्रेंड- तेरे खाने की प्लेट में मक्खी पड़ी थी, अब बन हीरोइन......