Funny Jokes In Hindi: आज के समय में लोगों के लिए सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में हमें खुद के लिए भी समय नहीं मिलता है। ऐसे में तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए लोगों को कुछ एक्टिविटी रोजाना करने की सलाह दी जाती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने दिन में थोड़ा समय निकाल के हंसना जरूर चाहिए। हंसने से हमारे शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। हंसने से हमारा मन शांत और तनाव मुक्त रहता है। इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो जाती है। साथ ही आपके आस-पास के लोग भी बेहद खुश रहते हैं। इसलिए हम आपको लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स...
आर्मी ट्रेनिंग के दौरान, अफसर ने पूछा- ‘ये हाथ में क्या है?’
सुरेश- “सर, बन्दूक है …!”
अफसर- “ये बन्दुक नहीं! तुम्हारी इज़्ज़त है, शान है, ये तुम्हारी माँ है माँ !!”
फिर अफसर ने दूसरे सिपाही रमेश से पूछा- “ये हाथ में क्या है?”
रमेश- “सर, ये सुरेश की माँ है, उसकी इज़्ज़त है, उसकी शान है और हमारी मौसी है मौसी..!
सर बेहोश….