Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से हर दिन सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
चिंटू के हाथ में नया फोन देखकर उसका दोस्त बोला- नया फोन! कब खरीदा?
चिंटू- नया नहीं है भाई, तेरी भाभी का है
दोस्त- क्यों भाई, उनका फोन क्यों ले आया?
चिंटू- मैं जब भी बाहर जाता हूं तो वो कहती है
कि मेरा फोन नहीं उठाते कभी, तो मैं आज उठा लाया।