सास और बहू का रिश्ता कभी मीठी नोकझोंक से भरा होता है, तो कभी दोनों के बीच ऐसी मजेदार बातचीत हो जाती है कि घर के बाकी लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। कभी सास बहू को घर चलाने के नुस्खे बताती हैं, तो कभी बहू अपने मजेदार जवाबों से सास की बोलती बंद कर देती है। रसोई से लेकर शॉपिंग तक और बचत से लेकर आराम करने तक, इस रिश्ते में हंसी-मजाक के कई मौके मिल जाते हैं। तो चलिए, पढ़ते हैं सास और बहू के पांच छोटे, साफ-सुथरे और मजेदार जोक्स।
सास - बहू, घर में समझदारी से खर्च करना चाहिए।
बहू - बिल्कुल मम्मी जी!
सास - तो आज बाजार से सिर्फ जरूरत का सामान लाना।
बहू - जी, इसीलिए मैं आपके साथ जा रही हूं।
सास - वो क्यों?
बहू - ताकि आप भी जरूरत से ज्यादा सामान न खरीद लें!