Funny Jokes in Hindi: रोजाना हंसने मुस्कुराने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। हंसने से दिल की बीमारियों का भी खतरा कम होता है। साथ ही तनाव जैसी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। अगर आप सुबह-शाम हंसना शुरू कर दें, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास नहीं आएगी। सिर्फ यही नहीं हंसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करती है। एक स्टडी के मुताबिक, ज्यादा खुश रहने वाले व्यक्ति अधिक जीते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का मजेदार सिलसिला
टीटू की दो करोड़ की लॉटरी निकली
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे
टीटू- ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो
नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो