Latest Jokes: हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और इससे कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है। हंसने से हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है, जिसकी वजह से शरीर में अधिक मात्रा में आक्सिजन का सप्लाई होता है, ऐसे में दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। हंसने से इंसान तनाव से दूर रहता है और याददाश्त भी ठीक रहती है। खुश रहने वाला शख्स पल भर में किसी को भी अपना बना लेता है। जो लोग हमेशा हंसते और मुस्कुराते रहते हैं वो लोग परिवार और ऑफिस में भी सबसे लोकप्रिय होते हैं। ऐसे लोगों से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ना चाहते हैं। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लाए हैं जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं।
पप्पू- ये लड़की बहुत सुन्दर है,
गप्पू- मैं तो इसका नाम भी जानता हूं।
पप्पू- क्या नाम है? मैं उसे फेसबुक पर खोजूंगा,
गप्पू- यह बैंक में काम करती है, इसके काउन्टर पर इसका नाम लिखा है Accountant।