फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 16 Nov 2025 05:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
Funny Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

टीचर क्लास में गणित पढ़ा रहा था।
टीचर- बोर्ड में 55 लिखो।
संता- सर कैसे लिखते हैं।
टीचर- पांच लिखे फिर उसके साइड में एक और 5 लिख।
संता ने बोर्ड में 5 लिखा और रुक गया।
टीचर- अबे क्या हुआ रुक क्यों गया।
संता- सर दूसरा 5 किस साइड लिखूं समझ नहीं आ रहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- कल मेरी शादी है, अब क्यों आये हो मेरी जिंदगी में वापिस?
बॉयफ्रेंड- तुम्हारे चक्कर में हलवाई का काम छोड़ दूं, ऑर्डर हमको ही मिला है।
दिल तोड़ने के बाद भूखा मारना चाहती है क्या चुड़ैल।

 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।

Desi Chutkule: गांव की सबसे मशहूर चीज को लेकर साली ने जीजा को दिया ऐसा जवाब, पढ़कर खूब हंसेंगे आप
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...

Jokes in Hindi: सास- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है? बहू की बात सुनकर हो गई बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सोनू अपने दोस्त मिंटू को ज्ञान बांट रहा था
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें