Viral Chutkule: वर्तमान समय में हर किसी के जीवन में इतनी भागमभाग है कि लोगों के पास अपने लिए भी समय नहीं है। ऐसे में लोग अपनी सेहत का भी ख्याल नहीं रख पाते हैं। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम सकारात्मक सोचते हैं। यही कारण है कि लोगों को सुबह-शाम हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
टीटू और उसकी बेवकूफी
टीचर- जो बेवकूफ है वो खड़ा हो
टीटू- खड़ा हो गया ।
टीचर- तुम बेवकूफ हो?
टीटू- नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं मुझे अच्छा नहीं लगा इसलिए मैं भी खड़ा हो गया ।
टीटू की बात सुनकर टीचर ने उसे मुर्गा बना दिया