फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता-बंता की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 27 Jan 2023 12:28 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : amar ujala
Viral Jokes: जिस तरह अच्छी हवा और अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है। उसी प्रकार हमारी हंसी भी हमें स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। यही कारण है कि लोगों को सुबह-शाम हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। हंसने से हमारा मन खुश रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। इसलिए हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

संता - अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 
बंता - मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 
बंता - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Twitter
एक लड़की शॉपिंग करने गयी
लड़की-भैया अच्छा सा हार दिखाना
दुकानदार-ये लीजिये एकदम नया ब्रांड है
लड़की-नहीं कोई अंगूठी दिखाओ
आंटी- एक हफ्ते से रोज ऐसे ही सब कुछ देख कर चली जाती हो
कुछ लेती क्यों नहीं
लड़की-आंटी, मैं तो रोज कुछ ना कुछ लेके जाती हूं आप ध्यान ही नहीं देते...
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- क्या तुम मुझसे प्यार करती हो? 
लड़की- नहीं।
लड़का- तो अपनी बहन से ही पूछ लो फिर, शायद वो करती हो थोड़ा बहुत।
 

4 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला...
पप्पू: प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है...
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है?
पप्पू: नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक सीए की पत्नी ने उससे पूछा: क्यों जी ये महंगाई दर क्या होती है?
सीए: पहले तुम्हारी आयु 21 वर्ष, कमर 28 और वजन 45 किलो था।
अब तुम्हारी उम्र 35 वर्ष है, कमर 38 है और वजन 75 किलो है।
अब तुम्हारे पास सब कुछ पहले से ज्यादा है लेकिन फिर भी वैल्यू कम है।
यही महंगाई दर है।
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
स्कूटी से गिरने के बाद पापा की परी दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पंहुची...और फिर...
डॉक्टर ने पूछा- आपको क्या हुआ है ?
लड़की- सब जगह दर्द है। प्लीज मेरी मदद कीजिए।
डॉक्टर- सब जगह। क्या मतलब ? जरा साफ-साफ बताइए।
लड़की अपनी तर्जनी से घुटने को छुआ और चिल्लाई- ओह, यहां दर्द है।
फिर उसने उंगली से ही अपने गाल को छुआ और बताया- आउच, यहां भी दर्द है।
फिर उसने अपने कान को छुआ और चीखी- यहां भी दर्द है। प्लीज, कुछ कीजिए।
डॉक्टर- केवल उंगली टूटी है !!! पापा की परी...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
लड़की वाले- हमें लड़का पसंद नहीं. 
लड़के वाले- पसंद तो हमें भी नहीं है, अब क्या करें घर से निकाल दें?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें