Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से हमारा मन तरोताजा रहता है और हम सकारात्म सोचते हैं। मन में सकारात्मक ख्याल आने से हम मानसिक तनाव से बचे रहते हैं। इसके साथ ही कई गंभीर बीमारियां भी हमसे दूर रहती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला- और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।