फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर- तुम कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे कहां थे? पप्पू का जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Mon, 26 Jan 2026 04:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी- ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- पप्पू तुम कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे कहां थे?
पप्पू- बर्ड फ्लू हो गया था
टीचर- तुम्हें बर्ड फ्लू, ये तो बर्ड को होता है।
पप्पू- आपने मुझे इंसान समझा ही कहां!
रोज तो मुर्गा बनाते हो
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुम पढ़ाई में बहुत कमजोर हो बेटे
मैं तुम्हारी उम्र में मैथ्स के कठिन से कठिन सवाल हल कर लेता था
चिंटू- आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर
शिक्षक ने जूता खोलकर दे दनादन

Viral Jokes: देवर ने भाभी से पूछ लिया मजेदार सवाल, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए,
तो तुम क्या करोगे...?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है तो ठीक है
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे...!

Hindi Jokes: साली का सवाल सुनकर जीजाजी हो गए बेहाल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक पेट्रोल पंप पर मजेदार बोर्ड लगा था,
जिसपर लिखा था-
कृपया यहां धू्म्रपान न करें, आपकी जिंदगी की
कोई कीमत हो न हो, पेट्रोल की कीमत बहुत है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें