फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बेटा- पिता जी, आप बहुत किस्मत वाले हैं? फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 18 Apr 2022 11:36 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Today Funny Jokes in Hindi: हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर है। हंसने की वजह से हम मानसिक तनाव से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

पप्पू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती। 
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- 
पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

बेटा- पिता जी, आप बहुत किस्मत वाले हैं? 
पिता जी- वो कैसे बेटा? 
बेटा- क्योंकि मैं फेल हो गया हूं, आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेंगी। 
विज्ञापन

3 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बंता वाइफ को इंग्लिश सिखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, “Dinner खा लो जी''
बंता– जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है। 
वाइफ– जाहिल तू, तेरा सारा खानदान…ये रात का बचा हुआ खाना है, दिमाग मत दौड़ा, चुपचाप रोटी चरले।

4 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पति- मुझे अपनी बीवी से तलाक
चाहिए वह बर्तन फेंक कर मारती है।
जज- अभी भी मार रही है या पहले से
पति- 5 साल पहले से
जज- तो ईतने साल बाद तलाक क्यों
पति- क्योंकि अब उसका निशाना
पक्का हो गया है।
विज्ञापन

5 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

संता- शर्ट के लिए एक अच्छा कपड़ा दिखाइये..
सेल्स मैन- प्लेन में दिखाऊं?
संता- नहीं हेलिकॉप्टर में दिखा..
बंदर की औलाद… यहीं पे दिखा !!
विज्ञापन

6 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

पत्नी पिछले साल दिवाली के मौके पर आपने लोहे की फोल्डिंग खाट गिफ्ट में दी थी 
इस साल दिवाली पर गिफ्ट में क्या देंगे? 
पति- मन ही मन बोला (फोल्डिंग खाट में बिजली का करंट)
विज्ञापन

7 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
संता- तुम्हे कैसी वीबी चाहिये ?
बंता- चांद जैसी।
संता- चांद जैसी, मतलब ?
बंता- जो रात को आये और सुबह होते ही चली जाये
विज्ञापन

8 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

लड़की (फोन पर प्रपोज करते हुए)- मैं तुम्हारे लिए आग पर चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं।

लड़का- लव यू जानू क्या तुम मुझे अभी मिलने आ सकते ही,

लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में। 

लड़का चुप 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें