Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। अगर आप खुश रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं। जिस तरह से स्वस्थ रहने के लिए खान-पान की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह हमें हंसने की जरूरत होती है। हंसने से मानसिक तनाव नहीं होता है और मन शांत रहता है। आप फेक हंसी भी हंस सकते हैं। इसके अलावा जोक्स भी आपको हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
शादी के बाद दो दोस्तों की मुलाकात हुई तो एक दूसरे का हाल पूंछने लगे।
पहला- और भाई कैसे गुजर रहा है?
दूसरा- सब खैरियत है। आपस में बहुत ही अंडरस्टैंडिंग है। सुबह दोनों मिलकर नाश्ता बनाते हैं,
फिर बातों बातों में बर्तन धो लेते हैं। प्यार प्यार से मिल बांट कर सारे कपड़े धो लेते हैं।
कभी वह किसी खास डिश की फरमाइश कर देती हैं और कभी मैं अपनी मर्जी से कुछ पका लेता हूं।
मेरी बीबी बहुत सफाई पसंद है, इसलिये घर की साफ सफाई मेरी जिम्मेदारी है।
फिर पहले ने दुसरे से पूछा, आप सुनाओ आपकी कैसे गुजर रही है?
पहला- भाईजान बेइज्जती तो मेरी भी इतनी ही हो रही है जितनी आपकी।