फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जज- तुमने इसके पैसे क्यों चुराए, चोर ने दिया गजब का जवाब

Fri, 03 Feb 2023 12:28 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes And Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा मन खुश रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि हंसते रहने से मानसिक तनाव दूर होता है। इसके साथ ही शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। इसलिए आपको हंसने के लिए दिन में कुछ समय जरूर निकाल लेना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

एक चोर को कोर्ट में पेश किया गया...
जज- तुमने इसके पैसे क्यों चुराए...
चोर- ये सरासर झूठ है...इसने मुझे खुद पैसे दिए हैं...
जज- इसने तुम्हें पैसे कब दिए...?
चोर- जब मैंने इसे बंदूक दिखाई...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया?
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ सोमवार को रखती थी।
पति- फिर अब क्या हुआ?
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया।
सोच में पड़ गया पति।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े...
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है...

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू और मिंटू बात करते हुए
चिंटू - यार कल रात घर देर से पहुंचा, डोरबेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं!
पूरी रात सड़क पर गुजारी
मिंटू - फिर सुबह बीवी की खबर ली कि नहीं?
चिंटू- नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है,
और चाबी तो जेब में थी।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया,
उसने सोचा कि लड़की से अंग्रेजी में बात की जाए।
उसने लड़की से पूछा - इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की (शरमाते हुए) - जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देसी भी।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े...
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी: एक गेम खेलते हैं...!
पति: कौन सा गेम...?
पत्नी: अगर मैं कलर का नाम लूं, तो
तुम बाईं दीवार को हाथ लगाना
और फल का नाम लूं, तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना।
पति: अगर मैं जीत गया तो...?
पत्नी: जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर...!
पति (खुश होते हुए): ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं...!
पत्नी: ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि आखिर पत्नी कलर बोली या फल...?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें