Funny Jokes: सेहत की राज हंसना-मुस्कुराना और खिलखिलाना है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से आप बच सकते हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
संता अपना लेसन याद करके नहीं आया।
टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया ?
संता- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई।
टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या ?
संता- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई।
टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संता- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए !!!