Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारे मन की उदासी दूर होती है और हमारा मन सकारात्मक सोचता है। हंसने के लिए किसी खास मौके या समय की जरूरत नहीं होती है। दिन में हम कभी भी हंस सकते हैं। हंसने के लिए हम जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में बंगाली बाबा को टिकट चेकर ने पकड़ लिया...और फिर...
टिकट चेकर- टिकट दिखाएं, बाबा?
बाबा- नहीं है।
टिकट चेकर- जाना किधर है?
बाबा- जहां मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है।
टिकट चेकर- चलिए, अब मैं आपको पहुंचा देता हूं
बाबा- कहां?
टिकट चेकर- जहां, बांसुरीवाले का जन्म हुआ है।