फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू पिंकी से- एक ही कपड़े पहनकर रोज घूमती हो, अजीब नहीं लगता? सामने से मिला गजब का जवाब

Mon, 16 Oct 2023 03:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारे मन की उदासी दूर होती है और हमारा मन सकारात्मक सोचता है। हंसने के लिए किसी खास मौके या समय की जरूरत नहीं होती है। दिन में हम कभी भी हंस सकते हैं। हंसने के लिए हम जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में बंगाली बाबा को टिकट चेकर ने पकड़ लिया...और फिर...
टिकट चेकर- टिकट दिखाएं, बाबा?
बाबा- नहीं है।
टिकट चेकर- जाना किधर है?
बाबा- जहां मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है।
टिकट चेकर- चलिए, अब मैं आपको पहुंचा देता हूं
बाबा- कहां?
टिकट चेकर- जहां, बांसुरीवाले का जन्म हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है...?
पप्पू- हां सर, किया है...! 
मास्टर जी- कौन सा...?
पप्पू- एक बार एक बुजुर्ग आराम से घर जा रहे थे, मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया...!
जल्दी पहुंच गए...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू पिंकी से- एक ही कपड़े पहनकर रोज घूमती हो, अजीब नहीं लगता?
पिंकी- यह मेरी ऑफिस यूनिफार्म है बेरोजगार आदमी।

आज के मजेदार जोक्स: साली- ये बताओ प्यार कब होता है? जीजा का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा- आपने पहचाना मुझे...?
लड़की- नहीं, आप कौन हो...?
संता- मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...!

Jokes: संता बंता की बात सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था...?
छात्र- जी, वह एक मजदूर था...!
अध्यापक- कैसे?
छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें