फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू- किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं, तांत्रिक ने दिया गजब का जवाब

Tue, 21 Nov 2023 08:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हंसने से हमारे मन की उदासी दूर रहती है और हमारा मन सकारात्मक सोचता है। हंसने के लिए किसी खास मौके या समय की जरूरत नहीं होती है। हम कभी भी हंस सकते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं।
तांत्रिक- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे।
पप्पू- बेहोश
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक महिला के पास फोन आया- आपका बेटा हमारे पास है, 25000 लेकर आओ। 
महिला- मैं अभी पुलिस को फोन करती हूं।
फोन करने वाला - हम पुलिस ही बोल रहे हैं, आपके बेटे का अपहरण नहीं, चालान हुआ है।

Viral Jokes: शादी के अगले दिन पति-पत्नी में हुई लड़ाई, वजह जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है। 

Funny Jokes: सास- आप काम क्या करते हैं? दामाद का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- जरा किचन से चीनी लेते आना,
संता- यहां तो कहीं चीनी दिख नहीं रही है,
पत्नी- तुम तो हो ही कामचोर, एक काम ढंग से नहीं कर सकते,
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए में पहले ही ले आई थी.
अब पति सोच रहा है कि उसकी गलती कहां थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें