फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब पप्पू ने पड़ोसन का कर दिया पोपट, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 25 May 2023 02:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
Funny Jokes: अच्छी सेहत के लिए हंसी को बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपको मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आजकल की भागमभाग जिंदगी में लोग इतना व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें हंसने का भी समय नहीं मिलता है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आपकी सेहत और मन के लिए हंसना बेहद लाभदायक है। आप सबकुछ भूलकर और दिल खोलकर हंसिए। इसीलिए आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पप्पू- यार आज मैंने अपनी पड़ोसन का पोपट बना दिया।
गप्पू- कैसे ?
पप्पू-आज पड़ोसन कुकर में दाल बना रही थी मैंने बाहर से तीन सीटी मार दीं, पगली ने दाल उतार दी!
पप्पू की बात पर गप्पू जोर जोर से हंसने लगा।
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है? 
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ? 
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है 
पति- ससुर जी को बताया तो था, कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली... वहां क्यों बैठी है? 
लड़की- सेब खाने 
महिला- पर यह तो आम का पेड़ है! 
लड़की- ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो सेब लेकर आई हूं।
 

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पति पत्नी के बीच लड़ाई हुई, पत्नी बाजार जाकर जहर लाई और खा लिया, लेकिन, वो मरी नहीं बीमार हो गई।
पति गुस्से से बोला, सौ बार कहा है चीजें देख कर खरीदा करो, पैसे भी गये, काम भी नहीं हुआ।

Hindi Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पति- कल मेरे ख्वाब में एक लड़की आई थी, वाह क्या लड़की थी।
पत्नी- अकेले आई होगी।
पति- तुम्हे कैसे पता?
पत्नी- उसका पति मेंरें ख्वाब में आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें