फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: साली- जीजू, मैं कैसी लग रही हूं? फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Tue, 04 Aug 2026 05:38 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: हंसना सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं है। हर दिन की भागदौड़ भरी और तनाव से भरी जिंदगी में कुछ पल हंसना को हल्का और खुशनुमा बनाता है। मजेदार जोक्स और चुटकुले चेहरे पर मुस्कान लाते हैं और दिनभर की थकान भी दूर कर देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले।
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक भोजन और स्वच्छ हवा जरूरी है। इसके साथ ही हंसना भी जरूरी है। खुलकर हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर को भी ताजगी मिलती है। अगर आप हर दिन सुबह और शाम कुछ समय हंसते-मुस्कुराते हैं, तो तनाव कम होता है और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसीलिए हम आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कुछ मजेदार और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़ते ही आपकी हंसी छूट जाएगी और आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था। 
पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में। 
रसोई में से बीवी की आवाज आई घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
साली- जीजू, मैं कैसी लग रही हूं?
जीजा- बहुत सुंदर!
साली- सच?
जीजा- हां, अब जल्दी से ये बात अपनी बहन को भी बता दो… मेरी तारीफ हो जाएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- जीजू, आपकी शादी कैसे हुई?
जीजा- पहले तुम्हारी दीदी मुस्कुराईं। 
साली- फिर?
जीजा- फिर मेरी आजादी मुस्कुराना भूल गई।

Funny Jokes: देवर: भैया मोबाइल का पासवर्ड क्यों नहीं बताते? भाभी ने दिया ऐसा जवाब कि सुनकर आ जाएगी हंसी

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- जीजू, एक सलाह दूं?
जीजा- हां, दो।
साली- दीदी से कभी बहस मत करना।
जीजा- ये सलाह है या शादी का सबसे बड़ा नियम?

Jokes in Hindi: भाभी- देवर जी, शादी कब कर रहे हो? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें