फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जीजा से साली- क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 12 Jul 2026 06:52 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है।
विज्ञापन
1 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं तो, आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।

पड़ोसन- आपकी नई बहू कैसी है...?
सास- बहुत मेहनत करती है, इतनी गर्मी में भी दिन-रात लगी रहती है,
कैंडी क्रश के 452 लेवल पर पहुंच गई है। व्हाट्सएप पर 25 ग्रुप चलाती है,
फेसबुक पर 5 हजार फ्रेंड और 10 हजार फॉलोवर हैं। 16 ग्रुप की एडमिन है
और 36 पेज चला रही है। सोच रही हूं सुबह दूध के साथ बादाम देना शरू कर दूं
और तरक्की करेगी।
पड़ोसन- बेहोश...
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
जीजा- नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?

 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए।
ब्वॉयफ्रेंड- चल पगली....कुछ भी हो....
मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा....
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं.....

Desi Chutkule: लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? लड़की ने दिया गजब का मजेदार जवाब

4 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह!

Funny Jokes: सोच रहा हूं शराब छोड़ दूं, दामाद की बात सुनकर सास की बोलती हो गई बंद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली- 400 खुले हैं?
भिखारी- हां हैं मां जी
बुढ़िया- तो उससे कुछ लेकर खा लेना...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें