फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? लड़की ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Sun, 12 Jul 2026 05:01 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Chutkule: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

विज्ञापन
1 of 5
Funny Jokes - फोटो : adobe stock
Funny Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं,
लेकिन तुम नहीं बदले
लड़का- वह कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे,
और आज भी बेरोजगार हो...


एक लड़का, लड़की से मिलने जाता है
लड़की- अभी मुझे छूना मत, हमारा प्यार पवित्र है
शादी के बाद जितना मर्जी छू लेना
लड़का- ठीक है अभी चलता हूं, 
शादी हो जाए तो फोन करके बता देना
लड़के की बात सुनकर लड़की के होश उड़ गए......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
वकील ने कटघरे में खड़ी खूबसूरत महिला से पूछा-
परसों रात तुम कहां थीं?
महिला- अपने पड़ोसी के साथ रेस्तरां गई थी
वकील ने दूसरा सवाल पूछा- और कल रात?
महिला- दूसरे पड़ोसी के साथ
वकील- तो फिर आज का क्या प्रोग्राम है?
इतने में दूसरा वकील चिल्लाया- Objection my lord
यह सवाल मैंने पहले ही कर लिया है.....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
नए-नए डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया
ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया
डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर
सिर झुकाते हुए पूरी श्रद्धा से कहा- हे प्रभु, मेरी ओर से यह पहली
भेंट स्वीकार कीजिए.....

Funny Jokes: सोच रहा हूं शराब छोड़ दूं, दामाद की बात सुनकर सास की बोलती हो गई बंद

Desi Chutkule: क्या तुम पिंकी को बुआ नहीं कहते? पप्पू ने दिया टीचर को गजब का मजेदार जवाब

4 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
एक आदमी ने बच्चे से पूछा- तुम्हारी उम्र क्या है?
बच्चे ने जवाब दिया- घर पर 13 साल, स्कूल में 12 साल,
बस में 9 साल, ट्रेन में 7 साल और फेसबुक पर 18 साल
आदमी बेहोश.....


एक चोर, चोरी कर के घर से जा ही रहा था कि 
चिंटू की आंख खुल गई
चिंटू (चोर से बोला)- स्कूल बैग भी ले जा, 
वरना शोर मचा दूंगा.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मालिक (नौकर से)- मच्छर मार दो, बहुत हो गए हैं
नौकर आलस में पड़ा रहा
थोड़ी देर बाद भी मच्छर गुनगुना रहे थे 
मालिक ने फिर नौकर से कहा- मच्छर मारे नहीं क्या?
नौकर- मच्छर तो कब के मार दिए, ये तो उनकी विधवाअओं 
की रोने की आवाजें हैं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें