फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: जीजा-साली के ये मजेदार चुटकुले पढ़कर बन जाएगा आपका दिन, खूब लगाएंगे ठहाके

Wed, 11 Jun 2025 09:57 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। 

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

साली को देखकर दामाद ने अपने ससुर से पूछा
एक बात पूछु ससुर जी?
ससुर- हां-हां दामाद जी पूछो
दामाद- जब आपके यहां रसगुल्ला था, तो हमें दहीबड़ा क्यों पकड़ा दिया...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
जीजा अपनी साली के साथ चैटिंग करते हुए
जीजा- वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा खुबसूरत हो
साली- जीजू आप बड़े वो हो
जीजा- अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी खुबसूरत कैसे हो?
आखिर क्या इस्तेमाल करती हो?
साली- फोटोशॉप और कैमरा फ़िल्टर
जीजा बेहोश....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
साली- जीजा जी, साली और पत्नी में क्या अंतर होता है?
जीजा- साली ब्यूटी होती है तो पत्नी हमारी डयूटी होती हैं
इसी तरह साली पेंशन की तरह होती है और पत्नी एक टेंशन की तरह होती हैं......
 

Today Funny Jokes: डॉक्टर के पास पहुंचा कंजूस मरीज, फिर जो हुआ पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का नई-नई शादी के बाद पहली बार ससुराल गया
साली से बोला- आपके गांव में सबसे मशहूर चीज क्या है
साली- एक ही चीज मशहूर थी जीजा जी, वो भी आप ले गए......

साली बाथरूम से नहा कर निकली तो उसके जीजा ने उसे घूर कर देखा
साली- क्या इरादा है जीजा जी
जीजा ने दो थप्पड़ खींच कर मारे और बोला- मेरे गर्म पानी से क्यों नहाई....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Viral Funny Jokes - फोटो : freepik
साली- जीजू ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता हैं?
जीजा- क्योंकि वो लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं
जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें