फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: साली की बात सुनकर जीजा की हो गई बोलती बंद, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 02 Feb 2026 05:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।


एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को ज़रा सी खरोंच लग गयी।

BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।

तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है

उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।

बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”

तो उन मे से सुरजिते बोला-
कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनो से हम निपटते हैं !
 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
जीजा- तुम्हें जीवन में क्या चाहिए? 
साली- पैसा।
जीजा- पैसे को साइड में रखो, अब बताओ क्या चाहिए?
साली- साइड में रखे पैसे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- क्या बात है? 
संता- जी, कुत्ते ने काट लिया है।
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो।
संता- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा। 

Jokes in Hindi: पत्नी- पैसा और अक्ल में से तुम क्या चुनोगे? पति का जवाब सुनते ही कर दी धुनाई
 

4 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
मां- कहां हो बेटी? 
रिंकी- हॉस्टल में पढ़ रही हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो? 
मां- थिएटर में ठीक..तेरे पीछे बैठी हूं, ब्रेक में मेरे लिए भी पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक ले आना

Funny Jokes: पति- बताओ तुम्हें गुरु दक्षिणा में क्या चाहिए, पत्नी ने दिया झन्नाटेदार जवाब
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में सोनू बोला...
सोनू- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है।
नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।
सोनू बेहोश

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें