फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: पत्नी- पैसा और अक्ल में से तुम क्या चुनोगे? पति का जवाब सुनते ही कर दी धुनाई

Mon, 02 Feb 2026 01:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Jokes in Hindi: हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे...!
पापा- बेटा लड़की वाले आ रहे हैं, उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना...!
लड़की वालों के आते ही
बेटा- पापा जरा चाबी देना, वो ट्रेन धूप में खड़ी है, अंदर कर देता हूं...!
पापा बेहोश...!
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी?
गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
पप्पू- लेकिन हुआ क्या?
गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी...
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बार पत्नी ने पति से पूछ रहा था
पत्नी- एक तरफ पैसा है और दूसरी तरफ अक्ल
तुम क्या चुनोगे
पति- अरे सर मैं पैसा चुनूंगा
पत्नी- गलत, मैं तो अक्ल चुनती
पति- अरे तुम सही कह रही हो जिसके पास जिस चीज की
कमी होती है वो वही चुनता है
फिर क्या दोनों में जमकर हुई मारपीट

Funny Jokes: पति- बताओ तुम्हें गुरु दक्षिणा में क्या चाहिए, पत्नी ने दिया झन्नाटेदार जवाब

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

Hindi Jokes: देवर- आप इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हो? भाभी का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला -
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना...?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है...!
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे और किस्सा खत्म कर मेरा...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें