Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....
ट्रेन में लड़की एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
लड़का- हां हां बिलकुल, अपनी ही सीट समझो
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?
लड़का- हां हां जरुर
लड़की- अगला स्टेशन कौन सा है भैया?
लड़का- मेरे दिमाग में कोई GPS नहीं लगा है,
जल्दी से सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है.....