फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मारकर बोला- आप बहुत किस्मत वाले हो, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

Tue, 04 Jan 2022 08:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जिस प्रकार से स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरत होती है उसी प्रकार से इंसान को हंसने की जरूरत होती है। कई बीमारियों की दवा हंसी है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वो अपने परिवार के साथ बैठकर अपना दुख दर्द बांट सके। इसलिए इंसान को मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। इंसान को हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। वह जोक्स और चुटकुल पढ़कर हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो 

आदमी- एक तो मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो? 

साइकिल वाला- आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...

डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...

यह देख लड़की का प्रेमी बाला...

यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था,

अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गयी

पुलिस- बाहर निकल साले

पप्पू- माफ़ कर दो दरोगा जी

पुलिस- साले दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल

पप्पू- अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...

लड़का-बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...

भगवान बोले-बगल में हनुमान मंदिर है। वहीं, जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...

माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।

बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।

पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?

बेटा- फेसबुक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें