फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स

Mon, 15 Nov 2021 12:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?

मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू

पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार

देवता वाली फीलिंग आ रही है
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : istock
एक आदमी ने फेसबुक पर पोस्ट किया...

आज मैं छत पर सोऊंगा...

बस फिर क्या था मोहल्ले के 25 से 30 मच्छरों ने पोस्ट लाइक किया।
उसके बाद दो चोरों ने भी बचा कुचा काम कर दिया।

तब से वो व्यक्ति छत पर सोने नहीं जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : istock
संता ने बंता को थप्पड़ मार दिया...

बंता- ये तूने मजाक में मारा या सच में मारा?

संता- सच में मारा।

बंता- तो ठीक है, मुझे मजाक बिलकुल भी पसंद नहीं है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : istock
डॉक्टर ने औरत के मुंह में थर्मोमीटर रखा,
और कुछ देर मुंह में रखने को कहा...

पत्नी को खामोश देखकर 
पति से रहा नहीं गया... और पूछ ही लिया -
"डॉक्टर साहेब यह चीज कितने की आती है?"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : istock
पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।

पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है
ऐसी जिंदगी पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें