New Funny Jokes: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए।
टीचर- वास्कोडिगामा भारत कब आया?
पप्पू- सर्दियों में
टीचर- किसने कहा?
पप्पू- आपकी कसम मैम, मैंने बुक में फोटो देखी थी
उसने कोट पहन रखा था
पप्पू की बात सुनकर टीचर के होश उड़ गए......
टीचर- टेबल पर चाय किसने गिराई?
इसे अपनी मातृभाषा में बोलो
गोलू- मातृभाषा मतलब मम्मी की भाषा में?
टीचर- हां
गोलू- कौन मर गया यहां पर, अभी के अभी
पोंछा ला और साफ करो इसे.....