फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Funny Jokes: रमेश- तुझे इतनी चोट कैसे लगी? सुरेश ने दिया गजब का जवाब

Wed, 06 Aug 2025 10:56 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकता है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

रमेश- ये क्या हुआ, तुझे इतनी चोट कैसे लगी?
सुरेश- मेरी बीवी ने मेरी पिटाई कर दी
रमेश- क्यों, ऐसा क्या कर दिया तुमने?
सुरेश- आज मेरी पत्नी के माता-पिता अचानक बिना बताए घर पर आ गए
रमेश- तो फिर क्या हुआ
सुरेश- पत्नी ने कहा कि बाहर जाकर उनके लिए कुछ ले आओ
रमेश- फिर?
सुरेश- तो मैं उनके जाने के लिए टैक्सी ले आया.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली- शादी कब होती है?
जीजा- जिस प्रकार पाप का घड़ा भरते ही मृत्यु हो जाती है,
उसी प्रकार खुशियों का घड़ा भरते ही शादी हो जाती है.....

पति-पत्नी को मूवी देखने जाना था
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था,
पति (चिल्लाते हुए)- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में) - चिल्ला क्यों रहे हो? एक घंटे से कह रही हूं 5 मिनट में आ रही हूं
पति की बोलती हो गई बंद......
विज्ञापन

3 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- मत कर मेरा पीछा एक दिन पछतायेगा,
कॉलेज के बाहर छोले-भटूरे की दुकान लगाएगा
लड़का- मत ठुकरा मेरे प्यार को, एक दिन पछताएगी,
उसी छोले-भटूरे की दुकान पर बर्तन मांजती नजर आएगी.....


Chutkule In Hindi: बेहद ठहाकेदार हैं ये पांच जोक्स, पढ़कर बन जाएगा आपका दिन

4 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
बेटी (पिता से)- एक सवाल पूछूं?
पिता- हां 
बेटी- अगर औरत सीधी हो तो उसे गाय और आदमी सीधा हो तो
उसे गधा क्यों कहते हैं?
बेटी का सवाल सुनकर पिता के होश उड़ गए......

पप्पू- यार मच्छर भी कितने चतुर होते हैं
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- ज्यादातर उसी हाथ पर बैठते हैं, जिस हाथ में मोबाइल होता है
जानते हैं कि बंदा इस हाथ को नहीं हिलाएगा.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
रिंकी- तू इतना लेट कैसे हुई आज?
पिंकी- वो रास्ते में एक आदमी का 2000 रुपये का नोट गुम हो गया था
रिंकी- क्या तू उसे ढूंढने में मदद कर रही थी?
पिंकी- अरे नहीं यार, मैं तो उस नोट के ऊपर खड़ी थी....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें