फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू के इस सवाल को सुनकर बैडमिंटन कोच हो गया बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 12 Sep 2021 02:05 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


सोनू - बचपन में मां की बात सुनी होती, तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।

मोनू - क्या कहती थी मां?

सोनू - जब बात ही नहीं सुनी तो कैसे बताऊं क्या कहती थी।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी (पति से) - तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं
खुश हो जाऊं, दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं...

पति - तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़का - क्यों रो रही हो?

लड़की - मेरे मार्क्स बहुत कम आए हैं।

लड़का - बता कितने आए हैं।

लड़की - सिर्फ 80%

लड़का - अरे रहम कर रहम, इतने में तो दो लड़के
पास हो जाते हैं।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक महिला ने 1 दिन अपने पति का मोबाइल चेक किया।

उसमें कुछ नंबर अलग ही ढंग से सेव किए हुए थे... जैसे आंखों का इलाज,
होठों का इलाज, दिल का इलाज...

पत्नी ने गुस्से में अपना नंबर डायल किया तो नाम आया ला-इलाज।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
मीना - तुझे कैसा ससुराल चाहिए?

टीना - कैसा भी हो... बस वहां मोबाइल का इंटरनेट सही से काम
करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
कोच अपने छात्र से - मैं बैडमिंटन के बारे में सबकुछ जानता हूं।

छात्र - सब कुछ?

कोच - हां... विश्वास नहीं हो तो कुछ भी पूछ सकते हो।

छात्र - बैडमिंटन नेट में कितने छेद होते हैं?

कोच बेहोश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें