Today Funny Jokes: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। हंसने से आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
सरकारी अस्पताल में भर्ती चिंटू ने नर्स से कहा-
ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है
नर्स- हम पूरी कोशिश कर तो रहे हैं.....
मरीज (डॉक्टर से)- क्या हुआ है मुझे
डॉक्टर- सोनोग्राफी करनी पड़ेगी
मरीज- गरीब आदमी हूं साहब,
चांदीग्राफी या तांबेग्राफी से काम चला लो......