फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जीजा- जब तुम परेशान होती हो तो क्या करती हो? साली का जवाब सुनकर घूम गया दिमाग

Wed, 17 Jun 2026 02:28 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: तनाव भरी जिंदगी में हंसी औषधि की तरह काम करती है। खुश रहने से न सिर्फ मन को सुकून मिलता है, बल्कि शरीर भी स्वस्थ रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, नियमित रूप से हंसने और सकारात्मक सोच से मानसिक तनाव कम होता है। हंसने से जीवन की चुनौतियों को कम करने में मदद मिलती है।  
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: जीवन को खुशहाल बनाने का हंसी सबसे आसान तरीका है।  मजेदार जोक्स और चुटकुले चेहर पर मुस्कान लाते हैं और तनाव को कम करने में मदद करते हैं। मानसिक तनाव से बचना बहुत जरूरी है और इससे बचने के लिए खुलकर हसंना चाहिए। प्रसन्न रहने के लिए हंसना एक बेहतरीन उपाय है। हंसने से मन हल्का रहता है और मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ और योग गुरु भी लोगों को नियमित रूप से हंसने की सलाह देते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
जीजा- जब तुम परेशान होती हो तो क्या करती हो?
साली- जी मंदिर चली जाती हूं। 
जीजा- बहुत अच्छा करती हो, ध्यान लगाती हो न वहां?
साली- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देती हूं और फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखती हूं।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही नहा धो के तैयार हो गया
मां- बेटा कहां जा रहा है
बेटा- अरे मां, आज वैलेंटाइन डे है ना
मां- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है?
बेटा- अरे नहीं मां मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूं।

Funny Jokes: भाभी- तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है? देवर की बात सुनकर हो गईं बेहोश

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न...
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।

Jokes In Hindi: पति- काम के लिए बाई रख लें? पत्नी ने दिया गजब का मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू-भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
सुरेश- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
पप्पू-अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
सुरेश-भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें