फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: भाभी- तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है? देवर की बात सुनकर हो गईं बेहोश

Wed, 17 Jun 2026 01:37 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: हंसना न सिर्फ मन को प्रसन्न रखता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। तनाव भरी जिंदगी में जोक्स और मजेदार चुटकुले चेहरे पर मुस्कान लाने काम करते हैं और माहौल को भी हल्का और खुशनुमा बनाते हैं। अगर आप दिनभर की भागमभाग जिंदगी के बीच कुछ पल हंसी और खुशी के बिताना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ वायरल जोक्स। 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Funny Jokes: भागदौड़ भरे जीवन में मुस्कुराना और खुलकर हंसना बहुत जरूरी है। हमें हर अपने लिए कुछ समय निकालकर हंसना चाहिए। इससे मन खुश रहता है और तनाव भी कम रहता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, हंसी कई मानसिक और शारीरिक समस्याओं से बचाने में मदद करती है। आपके चेहरे में मु्स्कान लाने और आपको हंसाने के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...! 
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...! 
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...! 
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...! 
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, 
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
भाभी- तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है...
देवर- मेरी सबसे बड़ी ताकत है किसी भी बात को मैं छिपाकर रख सकता हूं।
भाभी- अच्छा वो कैसे। 
देवर- मेरे बैग में आपकी बहन का लव लेटर रखा है क्या अभी तक मैंने ये बात किसी को बताई। 
भाभी जी बेहोश। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सोनू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, 
मोनू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ? 
सोनू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई। 
मोनू- किसने मारा? 
सोनू- सूरज की मम्मी ने

Jokes In Hindi: पति- काम के लिए बाई रख लें? पत्नी ने दिया गजब का मजेदार जवाब

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था! 
पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं ये बात पप्पू के दिल को छू गई। 
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला। 

Jokes: लड़के से लड़की- तुम कब तक मेरे साथ रहोगे? फिर जो हुआ पढ़कर ठहाके लगाकर खूब हंसेगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें