फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: साली का सवाल सुनकर जीजाजी के उड़े होश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 21 Jun 2025 06:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: हंसना एक सामान्य प्रक्रिया है। हंसी-मजाक, चुटकुले पढ़ने से अपने आप हम हंसने लगते हैं। साथ ही इससे हम खुशमिजाज भी बने रहते हैं। किसी के भी तनाव को कम करने में हंसी हमारी काफी मदद करती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Jokes: हंसना एक सामान्य प्रक्रिया है। हंसी-मजाक, चुटकुले पढ़ने से अपने आप हम हंसने लगते हैं। साथ ही इससे हम खुशमिजाज भी बने रहते हैं। किसी के भी तनाव को कम करने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। 

सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!
 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
जीजा- नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली- क्या मैं आपका फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार'।
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था।
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?

Hindi Jokes: दामाद ने ऐसे की सास के खाने की पहचान, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
रामू- ये बैंक से पैसा क्यो नही निकल रहा है?
मैनेजर- बैंक में पैसे नहीं है !!
रामु- क्यो नही है जब भी आओ तो पैसे रहता ही नही है !!!!
मैनेजर- शांति से बात करो !!
रामु- बुलाओ कहा है शांति बताओ तो?


आज के मजेदार जोक्स: टीचर- जिंदा रहने के लिए क्या जरुरी है? चिंटू का जवाब पढ़कर जोर-जोर से हंसेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बिल्लू- टीचर के लिए।
डॉक्टर- पर क्यों?
बिल्लू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें