फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू ने गप्पू को बताई पति-पत्नी के बीच लड़ाई की दिलचस्प वजह, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Tue, 29 Apr 2025 04:08 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। हंसने-मुस्कराने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।

पप्पू (गप्पू से)- पता है, पति-पत्नी के बीच लड़ाई का मुख्य कारण क्या है
गप्पू- नहीं
पप्पू- पंडित
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- क्योंकि वहीं फेरों के समय आग में घी डालता है.......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
एक कंजूस आदमी ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई
शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडीज कार गिफ्ट की
शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी, आदमी ने फिर खून दिया
अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए
कंजूस- इस बार सिर्फ लड्डू
शेख- अब मेरे अंदर भी तुम्हारा खून दौड़ रहा है......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सोनू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया
सोनू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और
फिर फिसल कर गिर गया
सोनू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया
सोनू रोते-रोते बोला- धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा.....


एक लड़के को देखने लड़की वाले आ रहे थे
पिता ने बेटे से कहा- लड़की वालों के सामने बड़ी-बड़ी बातें करना
बेटा- ठीक है
लड़की वालों के आते ही बेटे ने पिता से कहा-
पापा चाबी देना वो ट्रेन धूप में खड़ी है, उसे अंदर कर दूं.....

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई
पत्नी बाजार जाके जहर लाई और खा लिया
लेकिन वो मरी नहीं बल्कि बीमार पड़ गई
पति गुस्से से बोला- 100 बार कहा है कि चीजें देख कर खरीदा करो,
अब पैसे भी गए और काम भी नहीं हुआ.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो?
पप्पू- जी आप ने ही तो लिखा है, 'औरतों को देखने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक' है


शहर में हेलमेट लगाना अनिवार्य होने पर
पत्नी (अलमारी खोलते हुए)- हे भगवान, अब इतने सारे मैचिंग हेलमेट खरीदने पड़ेंगे
सुनते ही पति ने स्कूटी बेच दी.....


Today Funny Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर उदास चेहरे पर आ जाएगी खुशी, आप भी कहेंगे वाह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें