फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: तेज बारिश में जब आधी रात को टिंकू पिज्जा लेने गया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 10 May 2025 10:20 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Chutkule In Hindi: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Jokes: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। आज कल की भागभागम जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने की हंसी सबसे अच्छी दवा है जो हमें कई बीमारियों से भी बचाती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला......


तेज बारिश में आधी रात को टिंकू पिज्जा लेने गया
दुकानदार- आप शादीशुदा हो?
टिंकू गुस्से में बोला- ऐसे तूफान में कौन मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी......


एक गांव का लड़का और शहर की लड़की होटल में खाना खाने गए
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर.... क्या?
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है......
विज्ञापन

2 of 5
Jija Sali Jokes - फोटो : वायरल फनी जोक्स
बॉयफ्रेंड- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता
घरवाले नहीं मान रहे हैं
गर्लफ्रेंड- कौन-कौन है, तुम्हारे घर में?
बॉयफ्रेंड- एक पत्नी और दो बच्चे...
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर (स्टूडेंट से)- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा......

गर्लफ्रेंड- जानू तुम्हें मुझमें क्या अच्छा लगता है?
बॉयफ्रेंड- मुझे तुमसे जुड़ी हर चीज अच्छी लगती है
गर्लफ्रेंड- जैसे कि?
बॉयफ्रेंड- जैसे तुम्हारी छोटी बहन नेहा, तुम्हारी मौसी की लड़की नीतू,
तुम्हारी मामी की लड़की शालिनी, तुम्हारी बुआ की लड़की सपना....

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- कहां पर हो?
पति- स्कूटर से गिर गया हूं
एक्सीडेंट हो गया है, हॉस्पिटल जा रहा हूं
पत्नी- ध्यान रखना, टिफिन टेढ़ा ना हो जाये,
वरना दाल गिर जाएगी.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
किडनैपर- तुम्हारा बेटा अब हमारे कब्जे में है
मां- बात करवाना जरा उससे
किडनैपर ने बेटे को फोन दिया
मां- तू वहां क्या कर रहा है, अब धनिया लाकर कौन देगा मुझे......


Desi Chutkule: बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की मजेदार बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए लोटपोट करने वाले जोक्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें