फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब गर्लफ्रेंड की याद में पप्पू ने बो दिए एक बीघे गन्ने..., पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Thu, 09 Sep 2021 01:28 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई...
कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है।

पत्नी - कौन सा फायदा?

पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला...

डॉक्टर साहब मैं कुछ बीमार रहने लगा हूं...

डॉक्टर बोला - तुम्हारा लिवर फूल गया है।  

शराबी - इसका मतलब यह हुआ कि अब इसमें और ज्यादा दारू
आ सकती है।

डॉक्टर चुप और शराबी खुश
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
बाप-बेटे ने बड़ी मेहनत करके
सास-बहू के झगड़े शांत कराया
तभी बच्चे ने दूर से नानी को आते देखा
और जोर से चिल्लाया...
"तीसरी लहर आ गई"
"तीसरी लहर आ गई"

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू को पासपोर्ट फॉर्म भरने को दिया गया।

पहला प्रश्न - अपना नाम लिखें।

पप्पू - पप्पू।

दूसरा प्रश्न - PAN की डीटेल्स बताएं।

पप्पू - बनारसी पान हल्का चूना, डबल कत्था, नवरत्न किमामा, कच्ची सुपारी।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
आलसी लड़का - पापा एक ग्लास पानी देना।

पापा - खुद उठ के पी ले...

लड़का - प्लीज, दे दो ना...

पापा - अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारुंगा।

लड़का - थप्पड़ मारने आओ तो
पानी लेते आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...!

पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है,
उसके नाम पर एक पेड़ लगाए
ये बात पप्पू के दिल को छू गई...!

उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए
आखिर में एक बीघा जमीन लेकर गन्ना बो डाला!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें