फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब जेल में कैदियों ने रामायण प्ले किया, आगे जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Thu, 09 Sep 2021 10:20 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


टीचर राजू से - बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है?

राजू - जेबरा।

टीचर - वो कैसे?

राजू - वो ब्लैक एंड व्हाइट है न।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
सिक्योरिटी गार्ड से नौकरी के लिए इंटरव्यू में पूछा गया कि अंग्रेजी आती है?

गार्ड का शांतिपूर्ण जवाब

क्यों चोर इंग्लैंड से आएंगे क्या?
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक दर्जी बस में चढ़ा, उसके पास फोन आया। उसने फोन उठाया और बोला...

तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा। इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता - इतना परेशान क्यों हो बंता?

बंता - अरे यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को
दो बड़े टैडी बियर गिफ्ट किए थे।

संता -  तो इसमें परेशान होने की क्या बात है?

बंता - उसकी मम्मी ने दोनों की रूई निकलवाकर 2 
तकिए भरवा लिए।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - पप्पू तुम परिंदों के बारे में सब जानते हो?

पप्पू - जी हां, बहुत कुछ जानता हूं।

टीचर - जरा बताओ कौन सा परिंदा उड़
नहीं सकता?

पप्पू - टीचर, जी मैम, मरा हुआ परिंदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
हवलदार - सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था...

जेलर - यह तो अच्छी बात है इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो?

सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें