Most Funny Chutkule in Hindi: हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसते रहना चाहिए, क्योंकि हंसने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो आपके आस-पास के लोग खुश रहते हैं। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा बुरा वक्त भी जल्द ही बीत जाता है। इसलिए हम सभी को हंसी को अपनी दिनचर्या शामिल कर लेना चाहिए। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
उर्दू की खूबसूरती देखिए
मैंने सुबह-सुबह लखनऊ फोन पर एक मित्र से पूछा – क्या कर रहे हो मित्र?
बोला- अभी मैं बड़ी शिद्दत से इज्जतों-अजमत की डोर को, बेपनाह उलझनों की गिरफ्त से आजाद करने की कशमकश में मुब्तिला हूं।
मैंने कहा- समझा नहीं।
बोला- पाजामे के नाड़े में गांठ पड़ गई है वही खोल रहा हूं।