फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति और पत्नी की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

Thu, 06 Jan 2022 05:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
इंसान को जीवन भर स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है जिसकी वजह से उसको कई बीमारियां घेर लेती है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए,
पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने
लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने
लगा..!!
गरीबों की मदद करने लगा
सारे ग़लत काम छोड़ दिये और प्रभु की
भक्ति में लग गया..!!
अब पत्नी फ़ोन पर , अपने पति के बारे
में सहेली को बता रही थी- ” कमीना
अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में
लगा हुआ है..!! “
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।

उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।

लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,

उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।

हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।

और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।

लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।

सोचो क्या कहा होगा?

थोड़ी जगह देना बहन जी।

झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

बीवी से परेशान पति एक दिन
पंडितजी के पास पहुंचा
पति- पंडितजी, एक बात बताइये
ये जनम जनम का साथ वाली बात
सच है क्या ?”
पंडितजी- “सौ फ़ीसदी सच !
पति- “मतलब मुझे अगले जनम में
भी यही पत्नी मिलेगी …
पंडितजी – “बिलकुल !
पति- “हे भगवान ! फिर तो
ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा
नही …!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें