Funny Jokes in Hindi: यदि आप हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है, जिसकी वजह से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ अपनी लाइफस्टाइल में भी सुधार करना चाहिए। इनमें से एक सबसे जरूरी चीज है हंसना। लेकिन जो लोग अकेले होते हैं, उनकी शिकायत होती है कि उन्हें हंसने की कोई वजह नहीं मिलती। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में सकारात्मक माहौल भी बनाता है। इसलिए हम सभी को रोजाना जरूर हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान के लिए हंसने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं।
गोलू- यार सीटू आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया...
सीटू- अच्छा फिर क्या हुआ?
गोलू- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया, हमसे पंगा जो ले लिया था।