फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: गर्लफ्रेंड- अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे? बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Sat, 07 Jun 2025 01:49 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

गर्लफ्रेंड- अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे? 
बॉयफ्रेंड- मैं भी मर जाऊंगा
गर्लफ्रेंड- इतना प्यार करते हो तुम मुझसे
बॉयफ्रेंड- अरे नहीं, तेरे चक्कर में उधारी इतनी हो गई है
कि जीना मुश्किल है......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
राजू (सुरेश से)- असली मोहब्बत करने वाला बंदा
90 किलो की महिला को भी बेबी बोलता है
भले ही बेबी, बेबी एलीफेंट क्यों न हो......

लड़की (लड़के से)- मैं तुम्हें आलू के पराठे की तरह प्यार करती हूं
और तुम मुझे करेले की सब्जी की तरह इग्नोर करते हो.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड- मैं मां बनने वाली हूं
बॉयफ्रेंड- और मैं?
गर्लफ्रेंड- तुम मामा....

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- बहुत मोटे हो गए हो तुम
पति- तुम भी तो कितनी मोटी हो गई हो
पत्नी- पर मैं तो मां बनने वाली हूं
पति- तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पंडित- ग्रह दशा खराब है, रोज सुबह कुत्ते को रोटी और दूध देना
लड़का अपने दोस्त से सुन, कल से तेरा सुबह का नाश्ता मेरी तरफ से, याद से आ जाना…..


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें