Desi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
बॉयफ्रेंड- तुम मेरे ख्वाबों में और जज्बातों में रहती हो
गर्लफ्रेंड- तुमको किसी ने बेवकूफ बनाया है,
मैं तो दिल्ली में रहती हूं.......
गर्लफ्रेंड- मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख बांट लूंगी
बॉयफ्रेंड- पर मुझे कोई दुख ही नहीं है
गर्लफ्रेंड- मैं शादी के बाद के बारे में बात कर रही हूं........