फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- तुम कहां पैदा हुए थे? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 30 Jun 2022 03:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर इंसान हंसता रहता है, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां उसके आस-पास भी नहीं आती हैं। हम सभी को जोक्स और चुटकुले हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।
संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 
लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?
संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...
लड़की- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
संता- चौंककर हां, बिलकुल सही
लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
संता- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 
संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- तुम कहां पैदा हुए थे? 
बॉयफ्रेंड- तिरुवनंतपुरम... 
गर्लफ्रेंड- इसकी स्पेलिंग क्या है? 
बॉयफ्रेंड- थोड़ी देर सोचने के बाद, शायद गोवा में पैदा हुआ था..
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़के की बाइक से स्कूटी वाली लड़की की टक्कर हो गई। 
भीड़ ने लड़के को खूब मारा और बुरी तरह पीटा, फिर लड़की और उसकी स्कूटी को उठाया।
एक आदमी लड़की से बोला- आपको लगी तो नहीं? 
लड़की- नहीं, ये तो मेरा रोज का काम है, स्कूटी सीख रही हूं ना।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पड़ोसी- यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है। 
इस खुशहाल जिंदगी का राज क्या है? 
सोनू- वो क्या है ना कि मेरी बीवी रोज मुझे जूतों से मारती है, लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं।
बस ऐसे ही हंसी-खुशी जिंदगी गुजर रही है। 
पड़ोसी बेहोश।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो? 
बच्चा- मम्मी-पापा लड़ रहे थे। 
टीचर- वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों देर से आए? 
बच्चा- मेरा एक जूता मम्मी के पास और दूसरा जूता पापा के पास था। 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

चिंटू(होशियारी झाड़ते हुए)- लोहा लोहे को काटता है.... 
हीरा हीरे को काटता है... तभी पीछे से आकर एक कुत्ते ने उसे काट लिया।
अब अस्पताल में चल रहा है इलाज। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

चिंटू- दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं.. 
मिंटू- कौन-कौन से? 
चिंटू- एक ईमेल और दूसरा फीमेल एक मिनट में इधर की बात उधर पहुंचा देती हैं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें