हर इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम सभी को दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आपको स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए, क्योंकि हंसने की वजह से मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से हम बच सकते हैं। पूरे दिन आपको हंसने की कोई वजह नहीं मिलती है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक दादा बस में सीट पर अकेला बैठे थे।
तभी एक दादी आईं और उनके बगल में बैठ गयीं!
कुछ देर बाद दादी दादा से बोलीं– अंकल जी कहां जा रहे हो। तो दादा चुप बैठे रहे।
दादी फिर बोलीं- अंकल जी कहा जा रहे हो??
अब दादा से चुप नहीं रहा गया और बोले- बेटी तू बहुत सुन्दर है, जवान है, तेरे खातिर लड़का देखने जा रहा हूं।