Comedy Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....
सुरेश- यार मैंने सुना है, सब्र का फल मीठा होता है
लेकिन मुझे अभी तक नहीं मिला
मोहन- हो सकता है, भगवान तेरे लिए जूस बना रहे हो.....
पप्पू ने गप्पू को तीन बार फोन लगाया,
पूरी-पूरी रिंग गई पर उसने फोन उठाया नहीं
फिर पप्पू ने गप्पू को एक मैसेज डाल दिया- मैं पीने बैठ रहा हूं,
आना है क्या?
इसके बाद गप्पू ने पप्पू को 20 बार फोन मिलाया,
लेकिन फिर पप्पू ने नहीं उठाया
जैसी करनी वैसी भरनी.....