फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: बाप-बेटी की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 27 Apr 2023 01:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hindi Jokes - फोटो : iStock
Funny Jokes in Hindi: हंसने-मुस्कुराने से आपके आस-पास सकारात्म माहौल बनता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप तनाव से दूर रहते हैं। अगर आप मानसिक तनाव दूर रहेंगे, तो हमेशा सेहतमंद रह सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes And Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

संता ने बंता से पूछा- तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की पसंद नहीं आई? शादी क्यों तोड़ दी?
बंता- यार लड़की तो सुंदर थी लेकिन उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था...
संता- यह तो और अच्छी बात है कि उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। 
बंता- जो आज तक किसी की न हो सकी, वो मेरी क्या होगी? मैं तो शादी उसी लड़की से करूंगा जिसका ब्वॉयफ्रेंड हो!
विज्ञापन

2 of 5
Hindi Jokes - फोटो : iStock
पापा- बेटी बड़ी हो के क्या करोगी ?
बेटी- शादी...
पापा- गलत बात है...
अभी से किसी का बुरा नहीं सोचते...
 
विज्ञापन

3 of 5
Hindi Jokes - फोटो : iStock
पति अपनी पत्नी से - मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी-  ठीक है।
कुछ देर बाद
पति-  मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?
पत्नी- नहीं अभी नहीं.. 
पति- क्यों? 
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं?
पति बेहोश

Funny Jokes: पप्पू ने बताया चायपत्ती और पति में क्या समानता है? पढ़िए मजेदार जोक्स

4 of 5
Hindi Jokes - फोटो : iStock
पप्पू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया और उसे अपने बादशाह के पास ले गए।
बादशाह - इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए।
पप्पू- नहीं, नहीं जहां पनाह.. रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hindi Jokes - फोटो : iStock
मोटू- तुझे सबसे ज्यादा इज्जत कौन देता है?
पतलू- अलमारी में रखे कपड़ देते हैं।
मोटू- वह कैसे?
पतलू- जब भी खोलता हूं तो 2-3 कपड़े आकर कदमों में गिर जाते हैं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें